ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, कांवड़ रूट का किया निरीक्षण

बागपत  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांवड़ रूट का सीएम योगी ने निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर हरिद्वार हाइवे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा होते हुए चौक के ऊपर से गुजरा। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा, औघड़नाथ मंदिर पर फूलों की वर्षा करते हुए हेलीकॉप्टर एनसीआर की तरफ निकल गया। इस दौरान सीएम योगी ने बागपत के पूरा महादेव का भी किया निरीक्षण किया। आसमान से पुष्पों को गिरते देख शिवभक्तों ने हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। मुजफ्फरनगर के खतौली बाईपास पर शिवभक्‍तों पर फूलों की बारिश की गई। पूरे क्षेत्र में पुष्‍प वर्षा के दौरान अलग की नजारा दिखा।

सोमवार को दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का जायजा लिया और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की। योगी ने पूर्व में ही प्रशासनिक अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने और कांवड़ यात्रा की निगरानी करने के निर्देश दिए थे।

कोरोना महामारी के बाद यह पहला मौका है, जब प्रदेश में कांवड़ यात्रा आयोजित की जा रही है। सड़कों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। कहीं विशाल झांकियां निकाली जा रही हैं तो कहीं योगी-मोदी के मुखौटे पहने कांवड़िए मार्गों से गुजर रहे हैं। शिव भक्तों के स्वागत के लिए सजा शहरों का मुख्य मार्ग रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर स्थापित किए गए हैं।

योगी ने 18 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों में तैनात वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए निर्देश दिया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वास्थ्य चौकियां स्थापित की जाएं और किसी की भी तरह की धार्मिक यात्रा या जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि गाजियाबाद-हरिद्वार मार्ग कांवड़ यात्रा की दृष्टि से सर्वाधिक व्यस्त रहता है और यहां दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी आते हैं, इसलिए सीमावर्ती राज्यों से भी संवाद बनाए रखें। उन्होंने किसी भी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को खुद मौके पर जाने के निर्देश दिए थे।

Scroll to Top