उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42000 होमगार्ड जवानों के भर्ती के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह निर्देश समीक्षा बैठक में दिया। सीएम ने कहा की आपदा मित्र के रूप में सभी का प्रशिक्षण किया जाया। बता दें, होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती 21-21 हजार के दो चरणों में होगी। इस भर्ती के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करते हुए विधिक परामर्श प्राप्त कर नियमावली तैयार की जाएगी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
