सीएम योगी बलिदान दिवस पर बलिया पहुंचे

लखनऊ  (मानवीय सोच) सीएम योगी बलिदान दिवस के अवसर पर बलिया पहुंचे और अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जिला जेल में अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में सीएम ने कहा  कि प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त के दिन देश के नागरिकों को पांच संकल्प दिलाएं हैं, जिसके अनुसार हर व्यक्ति अपने कर्तव्यपथ आगे बढ़ेगा तो निश्चित ही भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि आज बिना भेदभाव के सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर गरीब को आवास, शौचालय, राशन सहित लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आने वाले समय मे भारत दुनिया का नेतृत्वकर्ता होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *