ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी से मिलेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, साथ मिलकर देखेंगे फिल्म ‘जेलर’

लखनऊ : (मानवीय सोच) अपनी फिल्म जेलर को लेकर खासे उत्साहित सुपर स्टार रजनीकांत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. इसके बाद उनके साथ मिलकर वह अपनी फिल्म देखेंगे. फिल्म जेलर को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. थियेटर हाउस फुल चल रहे हैं. अभिनेता के साथ ही पूरी टीम फिल्म की सफलता को लेकर काफी खुश हैं. खबरों के मुताबिक कि, अभिनेता रजनीकांत ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है. इस सम्बंध में उनकी तस्वीरें राज्यपाल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

शुक्रवार शाम को अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे है. शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए रजनीकांत ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखेंगे. उन्होंने अपनी फिल्म की सफलता को लेकर ईश्वर की तरफ इशारा किया और बोले कि, सब भगवान की कृपा है. बता दें कि अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हैं

Scroll to Top