इजरायल : (मानवीय सोच) हमास युद्ध के बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव की आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में बहुत खामियां हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पर मतदान से भारत की दूरी पर भी नेतन्याहू ने बयान दिया है. इजरायली पीएम ने कहा, “मुझे लगता है कि उस प्रस्ताव में गहरी खामियां थीं और मुझे यह कहते हुए खेद है कि हमारे कई दोस्तों ने भी ऐसा नहीं किया.” भारत ने इस प्रस्ताव से दूरी बना ली थी
नेतन्याहू ने कहा, “इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम इस प्रकार के किसी भी संकल्प की पुनरावृत्ति नहीं देखेंगे.” संयुक्त राष्ट्र महासभा से शुक्रवार को गाजा में इजरायल और हमास आतंकवादियों के बीच “तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम” का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पास हुआ था. हालांकि, भारत ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बना ली थी कि इसमें हमास का जिक्र नहीं किया गया है. वहीं, चीन और पाकिस्तान ने जॉर्डन के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था.
