बिहार : (मानवीय सोच) सीतामढ़ी जिले में मिड-डे मील खाने से स्कूल के 50 बच्चों की तबियत अचानक से बिगड़ गई. बीमार हुए बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने में छिपकली गिरने के बाद भी वही खाना खिलाया गया. जिससे उनकी तबियत खराब हो गई. बीमार होने के बाद भी उन्हें अस्पताल में नहीं भर्ती कराया गया. जब इस बात की खबर छात्रों के अभिभावकों को मिली तो उन लोगों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया.
मिड डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार
मिली जानकारी के मुताबिक, डुमरा थाना इलाके के रिखौली में में प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 112 पर दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ित बच्चों को डूमरा पीएचसी में भर्ती कराया. बच्चों की संख्या ज्यादा होने के चलते दर्जनों बच्चों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया.
