ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीनियर एडवोकेट अजय मिश्र महाधिवक्ता नियुक्त, 23 मई से विधानसभा का बजट सत्र

लखनऊ (मानवीय सोच)  सीनियर एडवोकेट अजय मिश्र को प्रदेश महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। सरकार ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदलकर ‘भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय कर दिया है। अब इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। संगीत कला के अन्य महाविद्यालय अब इससे संबद्ध होंगे।

यूपी सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव पास हुए। नौ विभागों में 24 पद यूपी के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सृजित किए गए हैं। मुख्य सचिव की कमेटी चयन करेगी। लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद इन पदों को आयोग की परिधि से बाहर किया गया है। इसमें ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड कप विजेता शामिल हैं। पैरालंपिक के विजेता भी शामिल किए जाएंगे। ये सभी पद राजपत्रित श्रेणी के होंगे।

खिलाड़ियों के लिए वीडियो के चार, बीएसए के एक, असिस्टेंट डिप्टी इंस्पेक्टर के दो, डीएसपी के सात, जिला पंचायत राज अधिकारी के दो, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पैसेंजर व गुड्स टैक्स ऑफिसर, जिला वाणिज्य कर अधिकारी और नायब तहसीलदार के दो-दो पद आरक्षित किए गए हैं। कैबिनेट बैठक में सीएम योगी के अलावा उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के अलावा कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

ये प्रस्ताव हुए पास…

    • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के 24 राजपत्रित पदों पर खिलाडियों की यूपी के नौ विभागों में सीधी नियुक्ति की जाएगी।
    • ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमन वेल्थ के खिलाड़ियों को यह आसार मिलेगा।
    • बीडीओ, बीएसए ,डीपीआरओ, सहायक खेल अधिकारी,नायब तहसीलदार आदि पदों पर 24 नियुक्तियां होंगी।
    • एक सितंबर 2020 के बाद से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।
    • यूपी सरकार ने पांच हवाईअड्डों के मेंटेनेंस का एमओयू साइन किया। अब यह सभी हवाई अड्डे चलने लगेंगे। सरकार इसके लिए सात करोड़ रुपये प्रति वर्ष मेंटेनेंस पर खर्च करेगी।
    • सरकार ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदल कर ‘भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय किया। अब इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। संगीत कला के अन्य महाविद्यालय अब इससे संबद्ध होंगे।
  • कैबिनेट ने सीनियर एडवोकेट अजय मिश्र को प्रदेश महाधिवक्ता नियुक्त किया।
  • 23 मई से उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र होगा।
Scroll to Top