ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सील बिल्डिंग में अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

दिल्ली  (मानवीय सोच)  मुंडका गांव में सीसीटीवी कैमरे और राउटर बनाने वाली जिस चार मंजिला इमारत में आग लगी उसके ग्राउंड फ्लोर को करीब तीन साल पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से सील किया था। निगम के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि बिल्डिंग मालिक ने दूसरी तरफ से रास्ता बनाकर उसकी दो मंजिलों को किराये पर दे दिया था और चौथी मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहता है। सील बिल्डिंग में अवैध रूप से फैक्ट्री चल रही थी, इस पर ना केवल उत्तरी निगम बल्कि स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है।

27 लोगों की जिंदगी के लिए लाक्षागृह बनी यह इमारत मुंडका गांव के गैर औद्योगिक क्षेत्र में आती है। इस फैक्ट्री के अलावा यहां अनेक फैक्ट्रियां और गोदाम भी गैर कानूनी तरीके से चल रहे हैं। यह इलाका उत्तरी निगम के नरेला जोन के तहत आता है। पुलिस ने फैक्ट्री के दोनों मालिकों हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

गोयल बंधुओं की यह फैक्ट्री भी बगैर किसी लाइसेंस के चल रही थी। इस संबंध में नरेला जोन के उपायुक्त रंजीत का कहना है कि फैक्ट्री मालिक ने लाइसेंस लेने के लिए कुछ साल पहले आवेदन किया था, लेकिन जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि उन्होंने दस्तोवजों में फैक्ट्री के स्थान को औद्योगिक क्षेत्र में दिखा रखा था, जो कि गलत था। उनका कहना है कि दस्तावेज गलत पाए जाने पर लाइसेंस जारी नहीं किया गया था।

निगम के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि यह फैक्ट्री गैर कानूनी तरीके से चल रही थी। इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर को करीब तीन साल पहले निगम विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर सील कर दिया था। ग्राउंड फ्लोर पर ही शराब की दुकान भी चल रही थी। उसके बाद इमारत मालिक ने इसकी दो मंजिलों को फैक्ट्री के लिए किराये पर दिया था।

Scroll to Top