ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमिटी, प्रधानमंत्री सुरक्षा भंग मामले में, पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​करेंगी अगुवाई

नई दिल्ली (मानवीय सोच): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक जांच कमिटी गठित की है जिसकी अध्यक्षता पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​करेंगी। कमिटी देखेगी कि पीएम की सुरक्षा में क्या चूक हुई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है और ऐसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए भविष्य में क्या किया जाए। ये फैसला सीजेआई एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने सुनाया है। एकतरफा जांच के दोषारोपण को दूर करने को जांच समिति बनाई गई है।

इसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक, एनआईए के आईजी, पंजाब के एडीजी (सुरक्षा) भी शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने कहा था कि वह एक सेवानिवृत्त शीर्ष अदालत के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति का गठन करेगा। यह मामला 5 जनवरी का है, जब प्रधानमंत्री पंजाब दौरे पर थे। वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में किसानों के धरना देने के कारण सड़क ब्लॉक थी, जिसके चलते पीएम का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही फंसा रहा।

बता दें कि स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें अपना दौरा रद्द कर वापस लौटना पड़ा था। केंद्र सराकर ने पंजाब पुलिस पर लापरवाही आरोप लगाया और कहा कि पीएम की सुरक्षा से जुड़े ब्लू बुक नियमों का पालन नहीं किया गया है।

Scroll to Top