सुल्तानपुर : (मानवीय सोच) सरेआम अधिवक्ता आजाद अहमद को गोलियों से भून देने के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी और उसके साथी इस्माइल उर्फ प्रिंस के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।
इस दौरान बुलडोजर से सिराज के अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। बेहद तनावपूर्ण माहौल में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस के आला अधिकारी शहर में मौजूद रहे। छह अगस्त की रात अधिवक्ता आजाद अहमद और उनके भाई मुनव्वर पर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुलकी चौराहे पर खुलेआम फायरिंग कर दी गई थी। जिसमें मुनव्वर का इलाज चल रहा है जबकि अधिवक्ता आजाद अहमद की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही अधिवक्ता आंदोलित हैं और कई दिन से अदालती कामकाज भी बाधित है।
यहां अतिक्रमण करके बनाई गई उसकी बाउंड्रीवाल और मेनगेट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई। यहां से पुलिस बल घरहा गांव में इस्माइल उर्फ प्रिंस के घर पहुंचा, जहां उसके मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा की गई।
