लखनऊ (मानवीय सोच) आज कैसरबाग स्थित सेंटेनियल स्कूल पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर मेथादिष्ठ चर्च स्कूल का संचालन करने वालों पर जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। डीएम सुबह सेंटेनियल स्कूल पहुंचे और स्कूल को कब्ज़ा मुक्त कराते हुए स्कूल के चेयरमैन को हैण्डओवर कराया गया।
मौके पर मेथाडिष्ठ चर्च स्कूल का संचालन करने वाले नही मिले। डीएम ने बताया कि स्कूल पर अनाधिकृत तौर से कब्जा करने वाले 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत भी मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
सेंटेनियल स्कूल के चेयरमैन ने डीएम को बताया कि इस स्कूल के अलावा भी उनके 2 अन्य स्कूलों पर भी अनाधिकृत लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। इसके बाद डीएम ने क्रिश्चियन ट्रेनिंग स्कूल और गोलागंज स्थित क्रिश्चियन डिग्री कालेज पहुंचे, तो दोनों विद्यालयों में प्रधानाचार्य के कमरों में ताला लगा मिला। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा कमरो में ताला डाल कर कब्जा किया गया है। इसके बाद डीएम ने निर्देश दिया कि तत्काल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए कमरो का ताला तोड़ते हुए विद्यालय को वापस अपने कब्जे में लिया जाए।
आई कार्ड जारी करने के निर्देश
डीएम ने बताया कि उक्त तीनों विद्यालयों में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को आई कार्ड जारी किए जाए। बिना आई कार्ड के किसी को विद्यालय परिसर में प्रवेश नही दिया जाएगा। यदि उक्त निर्देशो की अवहेलना की जाती है तो स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसके बाद डीएम ने सेंटेनियल स्कूल जाकर बताया कि कल से इस स्कूल में बच्चे नही आएंगे। इसके बाद डीएम ने बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक की गई। अभिभावकों ने बताया कि CBSE बोर्ड के बच्चों के एडमिशन किए गए थे परंतु स्कूल की मान्यता यूपी बोर्ड की ही है। डीएम ने अभिभावकों से कहा कि वह इस सम्बंध में मेथादिष्ठ चर्च स्कूल के विरुद्ध शिकायत थाने में दें। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद डीएम ने मेथादिष्ठ चर्च स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को दूसरे स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। इनमें 59 को प्री-प्राईमरी, 44 को कक्षा 1 से 5 तक व 18 तो कक्षा 6 से 8 तक कुल 121 बच्चों का एडमिशन कराया गया। डीएम ने कहा कि जो अभिभावक पूरे सत्र की फीस जमा कर चुके हैं, उनसे अगले सत्र में ही फीस ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन अभिभावको ने जिस माह तक कि फीस जमा की होगी उनको उन माह की फीस नही जमा करनी होगी। ज़िलाधिकारी ने बताया कि कल तक सभी बच्चों के एडमिशन दूसरे स्कुलो में करा दिए जाएंगे। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, थाना अध्यक्ष कैसरबाग, एडी बेसिक शिक्षा, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
