ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सैट में अध्यक्ष समेत अन्य रिक्तियां जल्द भरेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को आश्वासन दिया है कि राज्य प्रशासनिक अधिकरण (सैट) में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर एक महीने के अंदर नियुक्तियां कर दी जाएंगी। आश्वासन के बाद न्यायमूर्ति ए. आर. मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए अधिकरण में कार्यरत दो मौजूदा सदस्य नयी नियुक्तियां होने तक काम करते रहेंगे जो जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

पीठ स्थानीय वकील सतीश चंद्रा की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। न्यायालय के पिछले आदेश के अनुपालन में मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में मौजूद रहे और प्रमुख सचिव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने अदालत को बताया कि इन नियुक्तियों के लिए 12 जून और 29 जुलाई 2024 को विज्ञापन जारी किए गए थे और नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इससे पहले, न्यायालय ने चार अक्टूबर को आदेश पारित कर राज्य सरकार से जल्द नियुक्तियां करने को कहा था।

Scroll to Top