ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर एक्शन में सरकार

नई दिल्ली (मानवीय सोच): आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ट्विटर और यूट्यूब के कुछ चैनलों और हैंडल्स के खिलाफ कार्रवाई की है। खबर है कि इनपर नकली कैबिनेट मीटिंग से जुड़ी भड़काऊ सामग्री प्रकाशित करने के आरोप हैं। मंत्री राजीव चंद्रशेखर की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सरकार ने यह कदम उठाए हैं। बीते साल दिसंबर में भी सरकार ने बड़ी संख्या में यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने के आदेश दिए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने 73 ट्विटर हैंडल, चार यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर एक गेम के खिलाफ कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया कि ये हैंडल्स पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। साथ ही जानकारी दी गई इसके संबंध में मंत्री चंद्रशेखर ने शिकायत दर्ज कराई थी। भड़काऊ वीडियो के बारे में पहली बार जानकारी चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई थी, जहां एक यूजर ने ‘पीएम को दिखाते एक बहुत हिंसक वीडियो के खिलाफ कार्रवाई’ करने का अनुरोध किया था।

चंद्रशेखर ने कहा कि ‘फर्जी औऱ हिंसक’ वीडियो पब्लिक डोमेन में दिसंबर 2020 से है। यूजर के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि इसपर काम शुरू किया जा रहा है। बाद में उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स ऑन सेफ एंड ट्रस्टेड इंटरनेट ने इस मामले पर काम कर लिया है। चंद्रशेखर ने जानकारी दी, ‘हैंडल्स जो ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी/भड़काऊ सामग्री साझा करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है.’ उन्होंने यह भी बताया कि कानून के मुताबिक, कार्रवाई के लिए खातों के मालिकों की पहचान कर ली गई है।

Scroll to Top