ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्कूल में सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी

बाराबंकी  (मानवीय सोच)  प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। उस समय स्कूल में 48 बच्चे मौजूद थे। शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्र फेल हो गए। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। यदि सिलिंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना दरियाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सींवा में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। ग्राम पंचायत बरहुआ के प्राथमिक विद्यालय सींवा में सोमवार को 48 बच्चे आए थे। रसोईया राजकुमारी और पूनम ने सब्जी काटी और मिड डे मील का भोजन बनाने की तैयारी में जुट गई। करीब 8:30 बजे खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। यह देख रसोइए के हाथ पांव फूल गए।

आनन-फानन मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक मनोज सोनी व शिक्षक सुजीत कुमार ने सबसे पहले बच्चों को विद्यालय से बाहर निकालकर गांव की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान स्कूल में मौजूद एक बोरे से सिलेंडर को बुझाने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली।

प्राथमिक विद्यालय में दो अग्निशमन यंत्र भी थे मगर जब अध्यापकों ने उनका प्रयोग करना शुरू किया तो वे फेल नजर आए। ऐसे में तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई और करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और फिर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

प्रधानाध्यापक मनोज सोनी ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद भी बच्चे शिक्षक और रसोईया दहशत में दिखे। सभी शिक्षकों की सूझबूझ की सराहना कर रहे थे।

Scroll to Top