तमिलनाडु : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री MK स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ अपना अनर्गल प्रलाप बंद नहीं किया है. स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बातें की हैं. कुछ समय पहले सनातन निर्मूलन सम्मेलन में उसने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया और कोरोना वायरस जैसी बीमारियों जैसा है. उसने कहा था कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, समूल नष्ट करना होता है. सनातन धर्म को भी पूरी तरह खत्म करना होगा.
अब उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बातें की हैं. उसने सनातन के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि सनातन के खात्मे से अस्पृश्यता भी खत्म हो जाएगी. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में खेल व युवा कल्याण मंत्री है, जो खुद ईसाई मजहब से ताल्लुक रखता है. वह उसके बयानों पर नजर डालने से स्पष्ठ होता है कि वह सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने का आदी हो चुका है.
