दिल्ली : (मानवीय सोच) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई को टाल दिया. याचिका अहमर खान नामक शख्स ने दायर की थी, जिसमें स्मृति के वर्ष 2004, 2011 और 2014 में निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर 3 हलफनामों में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया गया था. अब हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अगले साल की तारीख दी है.
याचिकाकर्ता अहमर खान की याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट अगली सुनवाई 24 मार्च 2024 को करेगा. बताया जा रहा है कि वकील के उपलब्ध नहीं होने के वजह से आज की सुनवाई टली. फ्रीलांस लेखक अहमर खान ने उनकी शिकायत को खारिज करने के निचली अदालत के निर्णय को चुनौती देते हुए पुनरीक्षण याचिका दायर की थी. खान ने शिकायत में आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर 3 हलफनामों में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी दी थी.
