ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# स्मृति ईरानी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर पूर्व एमएलसी पर मुकदमा दर्ज

अमेठी : (मानवीय सोच) मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर सीएमओ कार्यालय पर सत्याग्रह के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएमओ कार्यालय पर अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे सत्याग्रह के दौरान मंगलवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का बयान वायरल हो रहा है। इसको लेकर राजनीतिक गहमागहमी का दौर चल रहा है।

भाजपा के जिला महामंत्री केशव सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व एमएलसी ने बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी की है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल मामले को लेकर दो दिन तक चले सत्याग्रह को बुधवार की शाम को मशाल जुलूस के साथ एक दिन के लिए स्थगित करने की बात कही गई है।

Scroll to Top