(मानवीय सोच) : इसरो ने चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को सुलाने के बाद अब लैंडर विक्रम को भी सुला दिया है. हालांकि इसके पहले विक्रम ने चांद पर छलांग लगाई थी. इसरो ने इसकी तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें बदली हुई जगह देखी जा सकती है.
लैंडर को सुलाने से पहले सभी पेलोड्स से नई जगह की पड़ताल की गई, इसके बाद इसरो ने ‘विक्रम’ को सोने का कमांड दिया. इस वक्त सारे पेलोड्स बंद हैं और केवल रिसीवर ऑन है जिससे वह दोबारा कमांड लेकर फिर से काम कर सके.
चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह स्लीप मोड में चला गया है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा.
