ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वास्थ्य अधिकारी ने दरोगा पर लगाया पिटाई का आरोप

पति-पत्नी के विवाद में थाने पर सुनवाई न होने पर सामुदायिक केंद्र पर तैनात स्वाथ्य अधिकारी ने कोर्ट में अर्जी डाली। इसकी जानकारी होने पर नाराज दरोगा ने थाने बुलाकर पीट दिया। यह आरोप स्वास्थ्य अधिकारी ने लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की है।

उच्चाधिकारियों ने जांच की बात कही है। हालांकि इस आरोप को इंस्पेक्टर पारा बेबुनियाद बता रहे हैं। सलेमपुर पातौरा निवासी प्रियांशु यादव सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी हैं। उनका विवाह 19 अप्रैल को उन्नाव के बांगरमऊ निवासी चंद्रपाल यादव की बेटी अन्नू यादव से हुई थी।

प्रियांशु के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद पति पत्नी में अनबन होने लगी। धीरे-धीरे बढ़ता विवाद थाने तक पहुंच गया। 30 अक्टूबर को प्रियांशु ने पारा थाने में प्रार्थना पत्र दी। पर, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी डाली। आरोप है कि छह दिसंबर को प्रशिक्षु दरोगा ने उनको कॉल कर पारा थाने बुलाया। वह काम के कारण बाहर थे। आठ दिसंबर को थाने पहुंचे। वहां पर पत्नी व ससुराल के लोग पहले से मौजूद थे।

प्रशिक्षु दरोगा ने बिना कुछ बातचीत किए ही उनकी पिटाई कर दी। दबाव बनाया कि कोर्ट में डाली गई अर्जी वापस ले लें। इस मामले में सोमवार को प्रियांशु ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आरोप गलत है। इस तरह की घटना थाने में नहीं हुई है।

Scroll to Top