मुंबई : (मानवीय सोच) INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में मीटिंग को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. लालू यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि सभी दल एक साथ आ रहे हैं. हम शुरू से यह लड़ाई लड़ते रहे हैं कि ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’.
लालू ने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. देश में गरीबी, मंहगाई बढ़ रही है. लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं तंज कसते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी दल एकजुट हुए हैं. सभी को याद होगा कि कितना झूठ बोलकर बीजेपी सत्ता में आई थी.
