# हत्याओं से दहला बिजनौर दो लोगों का मर्डर

बिजनौर : (मानवीय सोच) एक ही दिन में दो लोगों की हत्याओं के साथ-साथ खेत में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. वहीं, एक मामले में शख्स की हत्या करने वाला खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है. दोनों शव और महिला के कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जिले के एसपी का कहना है कि तीनों ही मामलों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.दरअसल, कोतवाली देहात थाने की पुलिस चौकी अकबर आबाद पर एस युवक पहुंचा. उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था साथ ही उसके हाथ भी खून से सने हुए थे