ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# हनीमून पर दार्जिंलिंग जा रहे थे दंपती, अचानक गायब हो गई दुल्हन

किशनगंज : (मानवीय सोच)  रेलवे स्टेशन से एक नवविवाहिता लापता हो गई। वह अपने पति के साथ हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही थी। गुरुवार शाम दंपती मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12524)  में बैठे थे।

दोनों एसी कोच संख्या बी 4 के 43 और 45 नंबर सीट पर बैठे थे। किशनगंज में ट्रेन रुकी। ट्रेन के रुकने के बाद पत्नी ट्रेन के ही शौचालय में गई। ट्रेन खुलने के बाद जब वह बर्थ पर नहीं आई। तो पति ने ट्रेन की पूरी बोगी में पत्नी को ढूंढा लेकिन, किसी बोगी में उसका पता नहीं चल सका।

काफी खोजबीन करने के बाद जब पत्नी नहीं मिली तो पति ने रेलवे से न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के निवासी प्रिंस कुमार बिजली विभाग का स्टाफ है। प्रिंस कुमार की विगत फरवरी महीने में ही मधुबनी जिले के जयनगर निवासी काजल से शादी हुई थी।

Scroll to Top