ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हमारी सीट और नेमप्लेट कैसे नहीं लगी? भाजपा विधायक

यूपी  (मानवीय सोच)  एटा जिले में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे विधायक सत्यपाल सिंह राठौर अचानक अधिकारियों पर भड़क गए। विधायक ने इस दौरान अफसरों और कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने अधिकारियों को देख लेने की भी चेतावनी दे डाली। विधायक को आग बबूला देख तहसीलदार ने उन्हें शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन विधायक के तेवर कम नहीं हुए। विधायक के तीखे तेवर का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एटा जिले के अलीगंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। सभागार में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार को पहुंचा था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। सभागार में सीओ राजकुमार सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार जन समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक तहसील सभागार में पहुंच गए। विधायक को देखकर तहसीलदार ने सत्यपाल सिंह को बैठने को कहा।

तहसीलदार ने कहा, आईए बैठिए विधायक जी, इतना सुनते ही विधायक आग बबूला हो गए और सभागार में बैठे अधिकारियों पर बरसने लगे। विधायक सत्यपाल सिंह बोले, सबसे पहले ये बताइए इस परिसर में सीट और हमारी नेम प्लेट कैसे नहीं लगी। क्या ऊपर से कोई आदेश है कि समाधान दिवस में विधायक नहीं आएंगे। जब एएसपी और एडीएम नहीं आए हैं तो उनकी नेमप्लेट और सीट कैसे लग गई। विधायक यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा तमाशा बना रखा तुम लोगों ने। तुम सह यहां डकैती डाल रहे हो अब हम बताएंगे तुम्हे। तुम्हारे लेखपाल डकैती डालें, कानूनगोह डकैती डालते हैं।

इस मामले में जब एडीम प्रशासन आलोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम पिछली बार अलीगंज संपूर्ण समाधान दिवस में गए थे, इस बार हम सदर तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान में हूं, यह प्रशासनिक व्यवस्था है,मेरा एक कार्यक्रम और सदर में लगा हुआ था इसलिए आज हम यहां रुक गए।

 

Scroll to Top