(मानवीय सोच) : इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई है. युद्ध शुरू होने से इजरायल के साथ दूसरे देशों के चल रहे व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. इसी बीच अडानी ग्रुप ने इजरायल के उत्तर में स्थित हाइफा बंदरगाह पर काम करने वाले अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है. अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा है कि कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उपाय किए गए हैं. सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. इसके साथ ही पोर्ट का संचालन निर्बाध गति से चल रहा है.
अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रवक्ता ने आगे कहा कि “ऐसे समय में, हमारी संवेदनाएँ इज़राइल के लोगों के साथ बनी हुई हैं. हम जमीन पर कार्रवाई की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, जो दक्षिण इज़राइल में केंद्रित है, जबकि हाइफ़ा बंदरगाह उत्तर में स्थित है. हमने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए हैं और वे सभी सुरक्षित हैं. हम व्यवसाय निरंतरता योजना के साथ पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं, जो हमें किसी भी घटना पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाएगी.
