ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हरदोई में SE समेत PWD के 16 इंजिनियर निलंबित

मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई जनपद में सड़कों के घटिया निर्माण होने पर कड़ी कार्रवाई की है। पूरे मामले में जिम्मेदार एक अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता समेत 16 इंजीनियरों को किया निलंबित किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई समेत 10 जिलों की सड़कों की जांच के आदेश दिए थे। हरदोई में सड़कों की जांच के लिए प्रमुख सचिव अजय चौहान की अध्यक्षता में टीम बनाई गई थी।

जानकारी के मुताबिक अभी तक हरदोई की ही चार सड़कों की जांच रिपोर्ट आई है। सभी के जांच नमूने मानकों पर फेल हो गए। उसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि तमाम जगहों से घटिया निर्माण की शिकायतें सीएम कार्यालय को मिल रही थीं। सीएम के आदेश पर जांच के लिए बनी टीम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव अजय चौहान कर रहे हैं। इस टीम में विभाग के सलाहकार वीके सिंह और विभागाध्यक्ष योगेश पंवार शामिल हैं।

हरदोई में घटिया सड़क निर्माण मामले में तत्कालीन SE सुभाष चंद्र, ExEn सुमंत कुमार, शरद कुमार मिश्र, AE राजवीर सिंह, संतोष कुमार पांडे, जीएन सिंह, रितेश कटियार व कृष्णकांत मिश्र को निलंबित किया गया है। JE में मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह पर कार्रवाई हुई है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सभी अभियंताओं पर लगे आरोपों की जांच PWD के मुख्य अभियंता (सेतु) करेंगे। सूत्रों की मानें तो जांच अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर कार्रवाई की सिफारिशों के साथ PWD के विभागाध्यक्ष और शासन को रिपोर्ट सौंपने का आदेश है।

Scroll to Top