ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी

चंडीगढ़  (मानवीय सोच) हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को यहां 18 निकाय परिषदों और 28 निगमों के मतदान हुए थे। भाजपा ने इनमें से 22 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, वहीं सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने तीन सीटें जीती हैं। इसके अलावा 19 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल को सफलता हासिल हुई है। बता दें कि कुल 46 सीटों पर चुनाव हुए थे।

खट्टर बोले- अग्निपथ के विरोध का असर नहीं
भाजपा और जेजेपी गठबंधन ने 46 में से 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से कुल 25 सीटों पर जीत हासिल की जो कि कुल सीटों का 61 फीसदी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस जीत पर कहा है कि अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन का चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के समर्पित है।

भिवानी से निर्दलीय भवानी प्रताप, चरखी दादरी से भाजपा के बख्शी राम सैनी, फतेहाबाद से भाजपा के राजेंद्र सिंह, टोहाना से निर्दलीय रनरेश कुमार, सोहना से भाजपा की अंजू, हांसी से निर्दलीय प्रवीण अहलावादी, नरवाना से निर्दलीय मुकेश रानी, जींद से भाजपा की अनुराधा सैनी, झज्जर से भाजपा के जिले सिंह, बहादुरगढ़ से भाजपा के सरोज राठी, कैथल से भाजपा की सुरभि गर्ग, नारनौल से निर्दलीय कमलेश, नूंह से जजपा के संजय कुमार, कालका से भाजपा के कृष्ण लाल लांबा, पलवल से भाजपा के यशपाल, ने जीत दर्ज की है।

केन्या की मूल निवासी महिला ने भी जीता चुनाव
आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद नगर पालिका से निशा कानो वांघा को जीत मिली है। वह मूलरूप से केन्या की रहने वाली हैं। वह जब इंग्लैंड में पढ़ाई कर  रही थीं तभी उनकी मुलाकात इस्माईलाबाद के पुनीत गर्ग से हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद वह इस्माइलाबाद में ही रहती हैं।

Scroll to Top