ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हल्दीराम ने व्रत के खाने के पैकेट में कर दी ये बड़ी गलती

नई दिल्ली (मानवीय सोच) खाने पीने के सामान जैसे स्नैक्स, नमकीन, मिठाई जैसी चीजें बनाने के लिए जानी जाने वाली कंपनी हल्दीराम व्रत के खाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार हो रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने #Haldiram के साथ इसके एक पैकेट की तस्वीर शेयर करना शुरू कर दी है. इस नाराजगी की वजह यह है कि यहां पर बिकने वाले व्रत के खाने के पैकेट पर डिस्क्रिप्शन उर्दू में दिया गया है. लोग अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

उर्दू में क्यों है ये डिस्क्रिप्शन?

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हल्दीराम के फलाहारी नमकीन के पैकेट्स की तस्वीरें कई लोगों ने शेयर की हैं. जिसमें हम साथ तौर पर देख सकते हैं कि पैकेट के ऊपर उर्दू में कुछ लाइन लिखी हुई हैं. अब लोग हल्दीराम कंपनी से यह जवाब मांग रहे हैं कि जब सामान व्रत का है तो इसका डिस्क्रिप्शन हिंदी या अंग्रेजी में ना होकर उर्दू में क्यों है? क्या हल्दीराम कुछ छिपाना चाह रहा है? देखिए कुछ ट्वीट्स…

धोखा दे रहा हल्दीराम?

इस मामले में लोगों का सवाल यह है कि क्या हल्दीराम अपने व्रत वाले खाने में कोई ऐसी चीज मिला रहा है जिसे वह लोगों से छिपाना चाहता है? क्या हल्दीराम अपने धार्मिक और व्रत रखने वाले कस्टमर्स को धोखा दे रहा है. यहां एक ट्वीट में लिखा है कि इस प्रकार के उर्दू लेखन ने नवरात्रि के दौरान उपवास करने वाले हिंदुओं को धोखा दिया है. वहीं कुछ लोगों ने हल्दीराम को बायकॉट करने की मांग की है और कुछ का कहना है कि हल्दीराम को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए. लेकिन चंद लोग ऐसे भी हैं जो उर्दू को भारतीय भाषा बताकर इस पैकेट पर लिखी लाइन को सही मान रहे हैं.

Scroll to Top