ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाई कोर्ट में सरकार ने कहा, ‘हिजाब पहनना इस्लाम में जरूरी नहीं’

बेंगलुरु  (मानवीय सोच) कर्नाटक हाई कोर्ट में ह‍िजाब विवाद पर सुनवाई जारी है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने कहा कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. बता दें कि 14 फरवरी से लगातार बड़ी बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही है. इससे पहले कोर्ट में छात्राओं की तरफ ह‍िजाब के पक्ष में दलीलें दी गईं थीं.

‘हिजाब पर रोक कुरान पर प्रतिबंध लगाने के समान’

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में गुरुवार को एक नई याचिका दाखिल की गई थी. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने कहा कि हिजाब पर रोक कुरान पर प्रतिबंध लगाने के समान है. बता दें कि हिजाब पर विवाद दिसंबर से जारी है. कर्नाटक के उडुपी जिले की छह छात्राओं ने हिजाब को लेकर आवाज उठाई थी. जिसके बाद छात्राओं ने हाई कोर्ट का रुख किया था. कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिलहाल कोई भी धार्मिक प्रतीक पहनकर स्‍कूल जाने पर अस्‍थाई रोक लगा दी है.

छात्राओं ने मांगी शुक्रवार को हिजाब पहनने की इजाजत

इससे पहले हुई सुनावाई के दौरान मुस्लिम छात्राओं ने कर्नाटक हाई कोर्ट में कहा था कि शुक्रवार और पवित्र माह रमजान के दौरान उन्हें हिजाब पहनने की इजाजत दी जाए.

हिजाब पर विवाद कुछ ही स्कूलों में

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार कहा था कि हिजाब पर विवाद राज्‍य के केवल आठ हाई स्‍कूल और प्री यूनिविर्सटी कॉलेज तक सीमित है. सरकार ने उम्मीद जताई है कि मामले का समाधान जल्द कर लिया जाएगा.कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने गुरुवार को कहा था कि ‘75,000 स्कूल एवं कॉलेज में से 8 कॉलेज में ही यह समस्या है. इसका समाधान जल्द कर लिया जाएगा. उन्होंने खुशी जताई थी कि छात्र-छात्राओं ने सरकार के आदेश का पालन किया.

हिजाब विवाद पर कर्नाटक के सीएम बोम्‍मई ने क्या कहा?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को राज्य विधान सभा में कहा था कि उनकी सरकार हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करेगी. मुख्यमंत्री सदन में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया के सवाल पर जवाब दे रहे थे. जिन्होंने शून्यकाल में उच्च शिक्षा मंत्री अश्वथ नारायण के बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की थी.

 

Scroll to Top