ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में खुशी मनाई। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का लाइव शपथ ग्रहण देखा साथ ही एक दूसरे को मिठाई और लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल राजेश काली, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, नितांत सिंह, सलमान कादिर, डॉक्टर अयूब सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। इसके साथ ही अभी तक प्रचार तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन का भी आगाज हो गया।

इसके पहले तक वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार जरूर करती थीं लेकिन चुनाव नहीं लड़ीं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबरें थीं लेकिन इस सीट पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे और बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, इस दौरान भी प्रियंका गांधी ने प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। (प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आशीर्वाद दिया।) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। जो कि देश और प्रदेश के लिए अच्छा होगा। 

Scroll to Top