ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हादसे का शिकार होने से बचा CM ममता बनर्जी का प्लेन

कोलकाता (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निजी विमान 3 दिन पहले हादसे का शिकार होने से बच गया. ऐसे में विमान में उड़ान के दौरान ‘गड़बड़ी’ पैदा होने की खबर के बाद ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके विमान के सामने एक अन्य विमान आ गया था और पायलट की मुस्तैदी के कारण टक्कर टल गई.

DGCA से रिपोर्ट तलब

बनर्जी के विमान में उड़ान के दौरान दिक्कत पेश आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने नागर विमानन निदेशालय (DGCA) से रिपोर्ट तलब की थी. इस घटना में बनर्जी की पीठ और सीने में चोट आई थी. राज्य सरकार ने DGCA से यह भी जानना चाहा है कि बनर्जी के निजी विमान के मार्ग को मंजूरी दी गई थी या नहीं. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद राज्य लौट रही थीं, तभी यह घटना हुई.

पीठ व छाती में चोट

उन्होंने विधानसभा में संवाददाताओं से कहा कि अचानक से एक अन्य विमान मेरे विमान के सामने आ गया था. अगर 10 सेकंड तक वही स्थिति रहती, तो दोनों विमान टकरा जाते. पायलट की मुस्तैदी के कारण मैं बच गई. विमान 6 हजार फुट नीचे आ गया था. मुझे पीठ और छाती में चोट आई है और अब भी मुझे दर्द है.

उड़ान के दौरान एयर ट्रबुलेंस

बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उनका विमान किसी एयर पॉकेट में नहीं गया था. बनर्जी को ले जा रहे एक चार्टर्ड प्लेन में उड़ान के दौरान संचालन में गतिरोध (टर्बुलेन्स) उत्पन्न हुआ, जिससे विमान अजीब तरीके से हिलने लगा था.

सुरक्षित उतरा प्लेन

पायलट विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने में कामयाब रहा. मुख्यमंत्री दसॉ फाल्कन 2000 में सवार थीं, जो 10.3 टन वजन का हल्का विमान है, जिसमें दो फ्लाइट अटेंडेंट सहित अधिकतम 19 लोगों को ले जाने की क्षमता है.

वाराणसी से लौट रहीं थी ममता

बता दें कि वाराणसी से कोलकाता जा रही पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्र ममता बनर्जी का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया था. दरअसल, वाराणसी में चुनाव प्रचार करने के बाद ममता बनर्जी शुक्रवार की दोपहर 2:20 बजे निजी चार्टर्ड विमान से कोलकाता रवाना हुई थीं. कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करते समय विमान को एयर ट्रबुलेंस का सामना करना पड़ा था.

Scroll to Top