ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हापुड़ में गरजा बाबा का बुलडोजर, ब्रजघाट में अवैध कब्जे पर हुई कार्रवाई

हापुड़ (मानवीय सोच) हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में गंगानगरी ब्रजघाट में कई साल से हो रहे अवैध कब्जे पर मंगलवार को बाबा का बुलडोजर चला। एसडीएम समेत पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया और दोबारा कब्जा करने पर आरोपियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने गंगानगरी ब्रजघाट में हो रहे पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि पलवाड़ा रोड पर शनि मंदिर के पीछे की तरफ कुछ भूमाफियाओं ने पालिका की करीब 400 गज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था।
जिसको पहले कई बार विभाग द्वारा खाली करने के नोटिस भेजे गए थे, लेकिन भूमाफियाओं द्वारा कब्जा मुक्त करने की बजाए उस पर मिट्टी का भराव करते हुए चाहरदीवारी कर ली गई। जिसको लेकर पालिका प्रशासन ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भूमि की जांच करने के लिए भेजा, तो सिजरे में कब्जाई हुई भूमि पालिका प्रशासन की निकली। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर अधीनस्थों ने एसडीएम को सौंपी।
इस पर मंगलवार को एसडीएम ने पालिका टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 4 सौ गज अवैध कब्जे की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। जेसीबी की मदद से भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्जा करने वालों को चेतवानी भी दी।

Scroll to Top