दिल्ली : (मानवीय सोच) हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से इसकी शिकायत की गई है. शिकायत मिलने के बाद स्वाति माीवाल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है. दिल्ली महिला आयोग की चीफ ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक शख्स के जरिए शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें बेची जा रही हैं
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह कृत्य निंदनीय है. इससे हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों को ठेस पहुंची है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का डर है. उन्होंने कहा कि ये बेहद ही गंभीर मामला है. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. इसके साथ ही इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है. जिससे उचित कार्रवाई की जा सके. इस घटना के बाद से लोगों के अंदर आक्रोश है.
