ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिन्दुओं को हथियारों के लाइसेंस दिलाने में मदद करेगी VHP

गुरुग्राम    (मानवीय सोच)  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने हिन्दू समुदाय के लोगों की मदद के लिए शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। विहिप हरियाणा प्रांत अध्यक्ष व रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी हिन्दू किसी भी वक्त मदद के लिए फोन कर सकता है। मदद के लिए विहिप के कार्यकर्ताओं को भेजकर उसकी मदद की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियारों का लाइसेंस दिलाने में भी विहिप की ओर लोगों को सलाह और मदद दी जाएगी। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को शीतला माता मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। विहिप द्वारा रोहतक में कार्यालय बनाकर हेल्पलाइन नंबर 9728642702 भी जारी किया गया।

रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करना चाहती हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पथराव, तोड़फोड़, मजहबी कट्टरता और जेहादियों द्वारा हिन्दुओं की हत्याएं अब स्वीकार्य नहीं हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि अब मजहबी उन्मादवश हिन्दुओं पर जानलेवा हमलों का अंत होगा। बहनों-बेटियों पर लव जिहाद, जमीन जिहाद, भड़काऊ बयानबाजी, हिन्दू समाज को धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

भारतवर्ष की अखण्डता, सहिष्णुता, सम्प्रभुता, हिन्दू देवी देवताओं धार्मिक आस्थाओं, मानबिन्दुओं पर निरंतर प्रहार करने की कुचेष्टाओं पर अब पूर्ण विराम लगाना आवश्यक है। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शक्ति बजरंग दल का सम्पूर्ण हिन्दू समाज से यह आह्वान करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई राष्ट्र विरोधी तत्व हिन्दुओं को किसी भी प्रकार से धमकाता है, हमला करता है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित कर शिकायत दर्ज करवाएं। विहिप की ओर से भी शिकायत मिलने के बाद हरसंभव मदद की जाएगी। हरियाणा प्रांत के अंतर्गत आने वाले 27 जिलों के लिए बजरंग दल द्वारा यह हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Scroll to Top