ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हेलिकॉप्टर सेवा स्थगित : वैष्णों देवी मार्ग की तरफ तेजी से बढ़ रही है आग

कटरा   (मानवीय सोच)  अगर आप इन दिनों माता वैष्णो देवी की यात्रा हेलिकॉप्टर से करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना कैंसिल कर दीजिए क्योंकि वैष्णों देवी रूट पर सांझी छत तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। इसके पीछे दो कारण हैं। पहला कारण इलाके में तेज वहा और दूसरा कारण अत्याधिक धुंध का होना बताया जा रहा है। इसके अलावा त्रिकूट पर्वत से लगे सूरज कुंड पर्वत पर लगी आग बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक सूरज कुंड पर्वत पर लगी आग लगातार तीन दिन से जारी है और अब ये आग तेजी से त्रिकूट पर्वत की तरफ बढ़ रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से सूरज कुंड पर्वत पर लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। फिलहाल त्रिकूट पर्वत से आग करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये आग तेजी से त्रिकूट पर्वत पर वैष्णों देवी रूट की तरफ बढ़ रही है। वन विभाग के अधिकारी, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स और श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड  के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

वैष्णों देवी रूट की तरफ बढ़ रही आग के बारे में  श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड  के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि आग बुझाने के लिए हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा कसे। उन्होंने कहा कि अगर आग माता वैष्णों देवी भवन या वैष्णों देवी मार्ग की तरफ बढ़ती है तो आग बुझाने के लिए वायुसेना की भी मदद ली जाएगी।

 

Scroll to Top