ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हैदराबाद का भी बदलेगा नाम? पीएम मोदी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। बैठक के आखिरी दिन पीएम मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कह कर संबोधित किया। जिसके बाद से अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब इस शहर का नाम भी बदलने वाला है। पीएम ने कहा कि हैदराबाद भाग्यनगर है जो हम सभी के लिए अहमियत रखता है।

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया, पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद भाग्यनगर है जो हम सभी के लिए एक अहमियत रखता है। सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखी और अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी भाजपा की है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने आज बहुत ही विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, भाजपा के इतिहास विकास की यात्रा, भाजपा का भविष्य और देश के प्रति हमारे दायित्व के बारे में बात की।

उन्होंन कहा, बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भाजपा के तेजी से विस्तार का उल्लेख करते बुए तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्यों में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साहस की बहुत गर्व से सराहना की। पीएम मोदी ने विभिन्न दलों के बारे में बात की जो अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं और हमें न तो उन पर हंसना चाहिए और न ही उनका मजाक उड़ाना चाहिए। इसके बजाय, हमें उनसे सीखना चाहिए और ऐसी हरकतों से बचना चाहिए जो उन्होंने की हैं।

प्रसाद ने आगे कहा, उन राज्यों में जहां वे (पार्टी कार्यकर्ता) भारी कठिनाई झेल रहे हैं और फिर भी विचारधारा के लिए दृढ़ हैं… पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह स्पष्ट करना होना चाहिए कि हमारी विचार प्रक्रिया तुष्टिकरण से पूर्णता की ओर होनी चाहिए।

 

Scroll to Top