(मानवीय सोच) : पाकिस्तान में एक रेव पार्टी पर पुलिस ने रेड मारी है. इस छापेमारी के दौरान कई छात्र-छात्राएं अर्धनग्न हालत में मिले हैं. इस खबर के सामने आते ही बवाल मच गया है, क्योंकि पार्टी में शामिल कुछ छात्र-छात्राएं नाबालिग भी थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पुलिस पार्टी में रेड मारी तो उस समय कई छात्र-छात्राएं वहां मौजूद थे जो अर्धनग्न हालत में थे.
इस मामले में पुलिस ने पार्टी के आयोजकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि छात्रों ने पार्टी के लिए परमिशन ली थी. हालांकि यह साफ नहीं है कि परमिशन के लिए छात्रों ने स्कूल के लेटर हेड को दिखाया था कुछ और. वहीं बंगले के मालिक पहचान खालिद खान के रूप में हुई है. खालिद पर आरोप है कि उसने छात्रों को पार्टी करने के लिए बंगला उपलब्ध कराया. इसके अलावा अयान खान के शख्स पर आरोप है कि उसने छात्रों के लिए पार्टी नशे वाली प्रतिबंधित चीजें उपलब्ध कराई. अभी मालिक और सप्लायर की कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस ने 10 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
