सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने पति पर प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिखकर वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। थाने में दर्ज कराए केस में पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले युवती को ताने देने लगे कि उनके बेटे को लग्जरी कार नहीं दी गई। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने कार के लिए 60 लाख रुपये दिए थे।
पीड़िता का आरोप है कि पति ने रात में उसके प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिख दिए और वीडियो बना ली। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। एक दिन ससुर उसके कमरे में आ गए और उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश की। होली पर पीड़िता को उसके मायके भेज दिया। इसके बाद उसे कोई लेने नहीं आया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कटघर थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने एक युवती से दुष्कर्म कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। कटघर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के दादा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे उनकी पोती छत पर धूप में बैठी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला ऋषि उसके मकान की छत पर आ गया। आरोपी ने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाया तो छोटी बहन पहुंच गई। छोटी बहन भाग कर छत पर पहुंची तो आरोपी से वहां से भाग निकला। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ऋषि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि छह दिसंबर 2023 को उसकी शादी पीतल नगरी निवासी रनवीर सिंह उर्फ रानू ठाकुर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने मारने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति रनवीर सिंह उर्फ रानू ठाकुर, ससुर राजवीर सिंह, सास, जेठ जितेंद्र सिंह, जेठानी आशा, देवर सतीश सिंह और देवरानी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
