# होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  वाराणसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां श्रीनगर कॉलोनी स्थित हरि विलास होटल में भीषण आग लग गई. आग चंद मिनटों में ही तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है तो वहीं लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की है, जिससे कई लोग जख्मी भी हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के 3 स्टार होटल में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे होटल को घेर लिया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए तो वहीं होटल में रात में आग लगने से लोग इसकी चपेट में आ गए. कईयों ने तो होटल से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई. हालांकि इसी बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस बड़ी घटना में किसी की जान नहीं गई. बाहर कूदने की वजह से लोगों को हल्की-फुल्की चोटें जरूर आईं.