ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

1 व्यक्ति सुसाइड नोट लेकर पहुंचा बैंक और 40 लाख लेकर चला गया

शामली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को दोपहर के समय एक नकाबपोश व्यक्ति एक प्राईवेट बैंक के मैनेजर के केबिन में घुस गया। वो अपने साथ एक सुसाइड नोट और एक बैग लेकर आया था। उसने दावा किया कि उस पर 38.5 लाख रुपये का होम लोन बकाया है और उसकी संपत्ति नीलामी की कगार पर है। जिससे उसके बच्चे बेघर हो जाएंगे। उस व्यक्ति ने एक्सिस बैंक मैनेजर से लगभग 30 मिनट तक लोन के संबंध में बातचीत की और फिर अचानक उसने 40 लाख रुपये की डिमांड रख दी। उसने धमकी दी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह या तो खुद को या बैंक मैनेजर को मार डालेगा। यह सुनकर मैनेजर ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए कैशियर को बुलाया और नकाबपोश को 40 लाख रुपये सौंप दिए। जिसके बाद वह परिसर से चला गया।

घटना के समय एक्सिस बैंक की शाखा में 10-12 कर्मचारियों सहित करीब 25-26 लोग मौजूद थे। मैनेजर और कैशियर ने लुटेरे को बाहर निकाल लिया क्योंकि उसने मैनेजर की पीठ पर बंदूक तान दी थी। शामली के एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि यह घटना धीमानपुरा स्थित बैंक की मेन ब्रांच में हुई। हालांकि ब्रांच मैनेजर नमन जैन लुटेरे की पहचान नहीं कर सके और न ही उन्होंने हथियार देखा लेकिन बैंक के गार्ड ने बताया कि संदिग्ध के पास एक बंदूक थी। एसपी ने कहा कि पुलिस की स्पेशल टीमें मामले की जांच कर रही हैं और सभी संभावित बिंदुओ पर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक बैंक से कोई रिटेन कंप्लेन नहीं आई है।

Scroll to Top