लुधियाना में NCB की बड़ी कार्रवाई, 1 अरब की हेरोइन पकड़ी

लुधियाना (मानवीय सोच) नशे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल क्राइम ब्यूरो ने महानगर में 20 किलो हेरोइन बरामद की है। ये बरामदगी दुगरी इलाके में छापेमारी के दाैरान की गई। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हेरोइन की कीमत करीब 1 अरब है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस मामले में विस्तृत प्रेस कांफ्रेंस या आधिकारिक बयान जारी हो सकता है। वैसे प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। अभी फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये हेरोइन कहां से आई थी और कहां भेजी जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *