ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

10 साल पहले गायब पिता ने लौटते ही नाबालिग बेटी का किया रेप

कन्नौज  (मानवीय सोच) कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के अरोप में पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित किशोरी के दादा से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि सोमवार की रात किशोरी अपनी बुआ (आरोपी की बहन) के साथ सोई हुई थी तभी आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। चीख पुकार सुनकर आरोपी की बहन ने अपने पिता को बुलाया।

किशोरी के दादा ने गुरसहायगंज कोतवाली को सूचना दी, जिसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह व जसोदा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता के दादा ने अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पत्नी का दस साल पहले निधन हो गया था तब से वह घर से गायब हो गया था और अभी चार पांच दिन पहले ही घर पर लौटा था।

 

Scroll to Top