ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

10 हजार करोड़ का बैंक फ्रॉड कर भारत में छिपे थे बांग्लादेशी

(मानवीय सोच) ED ने पश्चिम बंगाल में करीब 11 ठिकानों पर छापेमारी कर 6 बांगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो अवैध तरीके से भारत में छिप कर रह रहे थे. आरोपी प्रोशांता हलदर उर्फ पीके हलदर बांगलादेश में 10000 करोड़ रुपये (8.940 करोड़ भारतीय रुपये) का बैंक फ्रॉड का आरोपी है और भारत में फर्जी दस्तावेज बनवा कर छिपा हुआ था.

इन 5 दोस्तों ने दिया साथ

आरोपी पीके हलदर ने पश्चिम बंगाल के पते पर फर्जी राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बनवा रखा था. एजेंसी को जांच में ये भी पता चला कि आरोपी ने भारत में भी इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में कंपनियां भी खोल रखी थी जिसमें उसके साथ 5 और आरोपी स्वपन मैत्रा, उत्तम मैत्रा, इमाम हुसैन, आमना सुल्ताना और परनेश कुमार हलदर भी शामिल हैं.

कई देशों के हैं पासपोर्ट 

जांच में ये भी पता चला कि मुख्य आरोपी पीके हलदर के पास ना सिर्फ बांगलादेश और भारत का पासपोर्ट है बल्कि कैरेबियेन में Grenada देश का भी पासपोर्ट है और बांगलादेश में बैक फ्रॉड करने के बाद कई देशों में इन पैसों को छिपाया था.

इंटरपोल ने जारी किया था नोटिस

बांग्लादेश में बैंक फ्रॉड करने के बाद पीके हलदर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था जिसके बाद बांगलादेश पुलिस के कहने पर आरोपी के खिलाफ जनवरी 2021 में इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया था. बीच में खबरें भी आई थीं कि आरोपी कनाडा में छिपा हुआ है और वहां पर कंपनी भी खोल रखी है लेकिन अब भारत में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी भारत में कैसे दाखिल हुआ और किन-किन लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनवाने में आरोपियों की मदद की.

Scroll to Top