31 अगस्त तक हाउस टैक्स जमा करने पर 10% छूट

लखनऊ : (मानवीय सोच)  नगर निगम की पहली कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता हुई। इसमें कई प्रस्ताव पास हुए। इसमें तय किया गया है कि हवाई जहाज से यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्रियों से ₹100 का अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। वहीं कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से गिरीश गुप्ता को उपसभापति चुना गया।

हालांकि इस नियम को लागू करने में तकनीकी पेंच हैं। अभी इसको सदन से पास कराया जाएगा। उसके बाद नगर विकास विभाग में भेजा जाएगा। फिर नगर विकास विभाग में भेजने के बाद भारत सरकार को यह प्रस्ताव जाएगा और वहां से सहमति मिलने के बाद ही इसको लागू किया जा सकता है। यह प्रस्ताव पास होने में करीब 6 महीने से लेकर 1 साल तक का समय लग सकता है।

दूसरे पड़े प्रस्ताव में नगर निगम हाउस टैक्स में मिलने वाली छूट की डेट 31 जुलाई को समाप्त हो जाती थी। इस बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। अब 31 अगस्त तक कोई व्यक्ति हाउस टैक्स जमा करता है तो उसे 10% की छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *