ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 10 हजार लोगों को नहीं मिलेगी पेंशन, विभाग ने लगाई रोक

बदायूं   (मानवीय सोच) आधार प्रमाणीकरण कराने से वंचित रह गये 10 वृद्धों की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत मिलने वाली पेंशन राशि अटक गयी है। इन वृद्धों द्वारा समाज कल्याण विभाग के बार-बार कहने के बाद भी आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया जा रहा था, ये वृद्ध अगर 15 अक्टूबर तक आधार प्रमाणीकरण करा लेते हैं तो भी इन्हें प्रथम किश्त का लाभ मिल जायेगा।

जिले में राष्ट्रीय वृद्धास्था पेंशन के 73,793 लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 63,793 पेंशनर आधार प्रमाणीकरण करा चुके हैं। इसके बाद इन लाभार्थियों के खाते में वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत मिलने वाली अप्रैल, मई, जून माह की पहली किश्त ट्रांसफर कर दी गयी हैं।

वहीं 10 हजार लाभार्थियों की आधार प्रमाणीकरण न कराने की वजह से पेंशन रोक दी गयी है। अब ये लाभार्थी परेशान हैं और विभाग के चक्कर काटना शुरू कर दिये हैं, लेकिन इन्हें परेशान होने के बजाय आधार प्रमाणीकरण कराने की जरूरत हैं। आधार प्रमाणीकरण ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक एवं जनसेवा केंद्र पर संपर्क कर कराया जा सकता है। मुख्यालय पर विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में भी आधार प्रमाणीकरण की सुविधा दी गयी है।

70 हजार पेंशनरों में 60 हजार ने कराया प्रमाणीकरण

10 हजार राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन आधार प्रमाणीकरण न कराने की वजह से रुकी हुयी है, अगर ये जल्द आधार प्रमाणीकरण करा लेते हैं तो पहली किश्त जारी करा दी जायेगी। रामजनम, समाज कल्याण अधिकारी

Scroll to Top