ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

100 करोड़ की वसूली मामले में बढ़ी अनिल देशमुख की मुश्किलें

मुंबई (मानवीय सोच) महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हिरासत में ले लिया है. इससे पहले अनिल देशमुख ने इससे बचने के लिए विशेष अदालत की अनुमति को बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसकी सुनवाई होनी बाकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने अनिल देशमुख को मुंबई की आर्थर रोड जेल से हिरासत में लिया है, जिन्हें स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सीबीआई की विशेष अदालत ने दी थी अनुमति

बता दें कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 31 मार्च को सीबीआई  द्वारा दायर एक आवेदन को अनुमति दी थी और एजेंसी को अनिल देशमुख  के अलावा तीन अन्य संजीव पलांदे, कुंदन शिंदे (अनिल देशमुख के पूर्व सहयोगी) और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को हिरासत में लेने की अनुमति दी थी.

मंगलवार को मिली थी अस्पताल से छुट्टी

अनिल देशमुख  को मंगलवार को मुंबई के सरकारी जे.जे. अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जिन्हें  कंधे में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार (2 अप्रैल) को आर्थर रोड जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व मंत्री को 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था.

पूर्व कमिश्नर ने लगाए थे गंभीर आरोप

मुंबई  के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह  ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख  पर गंभीर आरोप लगाए थे. परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा था, ‘अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगते थे. इसके लिए उन्होंने सचिन वझे  को वसूली करने को कहा था.’

परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वझे को कई बार उनके सरकारी निवास पर बुलाया था और हर महीने 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया था. आरोप के मुताबिक, ‘देशमुख ने वझे से ये कहा था कि मुंबई में 1750 बार और रेस्टारेंट हैं. हर एक से दो-तीन लाख रुपये महीना वसूला जाए तो 50 करोड़ बन जाते हैं. बाकि रकम अन्य जगह यानी सोर्स से वसूली जा सकती है.’ आरोप लगने के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था और नवंबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था.

Scroll to Top