काशी : (मानवीय सोच) अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाले देव दीपावली की पहचान अब प्रदेश के मेले के रूप में होगी। प्रदेश सरकार ने देवताओं के उत्सव देव दीपावली को राजकीय मेला घोषित कर दिया है। कैबिनेट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही आयोजन की भव्यता भी बढ़ जाएगी।
उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर देव दीपावली का आयोजन 27 नवंबर को होगा। राजकीय मेले का दर्जा मिलने के बाद इस बार मेले की भव्यता भी देखने लायक होगी। प्रदेश सरकार की सहमति के बाद देव दीपावली के आयोजन को पंच दिवसीय स्वरूप दिया गया है। 23 से 27 नवंबर तक देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन और संस्कृति विभाग ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।
