नई दिल्ली : (मानवीय सोच) इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के दिव्यांश उर्फ बिट्टू मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. कातिल पूजा ने दिव्यांश के पिता यानी अपने बॉयफ्रेंड जितेंद्र को कॉल करके कहा था- “मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली..”
करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पूजा पकड़ी गई थी. 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था
पूछताछ में आरोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि बेवफाई से नाराज होकर उसने शादीशुदा प्रेमी जितेंद्र के मासूम बेटे की हत्या की. वह मृतक दिव्यांश के पिता जितेंद्र के साथ साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी. जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पूजा से शादी का वादा किया था. लेकिन जितेंद्र साल 2022 में पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था
