ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

12 KG विस्फोटक के साथ 3 आतंकवादी गिरफ्तार, सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग

जयपुर (मानवीय सोच) राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में एक गाड़ी से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. इसके साथ ही पुलिस द्वारा जब्त गाड़ी भी मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड है.

12 किलो विस्फोटक के साथ बरामद हुईं ये चीजें

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते और विशेष कार्यबल (एटीएस-एसओजी) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. इसके अनुसार, निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया और इसकी तलाशी ली गई, जिसमें कुल 12 किलोग्राम विस्फोटक, बैटरी के साथ तीन ऑपरेटिंग घड़ी और तार के साथ तीन कनेक्टर आदि बरामद हुए.

एटीएस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा की जा रही है. बयान के अनुसार, इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो व्यक्ति मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, जिनसे वहां की एटीएस पूछताछ कर रही है. राजस्थान में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए आरोपियों को जयपुर लाया गया है.

सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग

शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे, जिसके लिए चित्तौड़गढ़  के निंबाहेड़ा में बम बनाने का काम चल रहा था. आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है और अभी यह भी पता नहीं चला है कि ये किस संगठन से जुड़े हैं. पुलिस और एटीएस को शक है कि तीनों आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों ने किसी आतंकवादी संगठन का नाम भी बताया है.

Scroll to Top