ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

12 से 17 साल तक के किशोरों को लगेगा कोवोवैक्स टीका

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (NTAGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, NTAGI ने अभी तक 5 से 12 साल आयुवर्ग के बच्चों के कोरोना टीकाकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

शुक्रवार का दिन कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता लेकर आया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित की गई नई कोरोना वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार (NTAGI) ने मंजूरी दे दी है।

यह टीका हालांकि कब से शुरू किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी अभी मालूम नहीं हुई है। ये भी जानकारी मिली है कि NTAGI ने अभी तक 5 से 12 साल आयुवर्ग के बच्चों के कोरोना टीकाकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

गौरतलब है कि NTAGI की ओर से कोवोवैक्स को लेकर अप्रैल माह की शुरुआत में समीक्षा की जानी थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट की इस वैक्सीन को 12 से 17 साल उम्र के किशोर-किशोरियों पर लगाने की मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि इससे पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

 

Scroll to Top