उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मुरादाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई. शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में ओपीडी चलती मिली. जहां 12वीं पास चंद्रभान नाम का युवक लोगो को पर्चे पर दवाइयां लिख रहा था व इलाज कर रहा था चंद्रभान ने खुद बताया कि वो 12वीं पास है और डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा था. क्योंकि, जिस डॉक्टर का ये क्लिनिक था वो बीमारी के चलते दिल्ली में पिछले 20 दिन से भर्ती हैं. उसका नाम महावीर है. हैरानी की बात ये है कि महावीर के पास भी डॉक्टरी की कोई डिग्री या मान्यता नहीं है
